फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा में मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काठा में मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

बागपत। काठा गांव में बृहस्पतिवार की रात मकान के ताले तोड़कर चोर नगदी सहित लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार की सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी विकास कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात परिवार सहित मकान की छत पर सो रहा था। रात में मकान की दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुसे और कमरों के ताले तोडक़र अंदर रखी 10 हजार रुपये की नगदी, 1.20 लाख की कीमत के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रात में उसकी पत्नी बच्ची के लिए दूध लेने नीचे आई तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। उसने परिवार के लोगों की इसकी जानकारी दी। इसके बाद रात में ही डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस तब नहीं पहुंची। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस आई और छानबीन कर चली गई। इस संबंध में विकास ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें