किशोरी से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश
नरसेना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुुधवार सुबह खेत पर अपने चाचा को चाय देने गई थी। जब वह चाय देकर घर लौट रही थी, इसी दौरान किशोरी के पड़ोस में रहने वाले युवक ने गलत इरादे से उसे खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने बहादुरी दिखाते हुए किसी वस्तु से आरोपी के सिर पर प्रहार कर दिया और छूटकर भाग गई। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बृहस्पतिवार शाम को पीड़ित परिजनों ने किशोरी संग थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई। एसओ अवधेश कुमार ने बताया की पीड़िता की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।