फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट चोरी कर भाग रहे बदमाश को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रविवार तड़के दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र से एक बदमाश बुलेट बाइक लेकर भाग निकला। बाइक मेें लगे जीपीआरएस के आधार पर दिल्ली पुलिस और बाइक स्वामी के परिजनों ने पीछा किया और बदमाश को बड़ौत औद्योगिक पुलिस चौकी पर दबोच लिया गया। नरेंद्र गुप्ता पुत्र आरके गुप्ता आदर्श नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। रविवार तड़के उनके घर के नीचे बुलेट बाइक बदमाश ने चोरी कर ली। दिल्ली पुलिस के एएसआई जेठाराम और बाइक मालिक के परिजनों ने बाइक में लगे जीपीआरएस के आधार पर उसका पीछा किया तो बदमाश को बड़ौत औद्योगिक पुलिस चौकी के पास धर दबोचा और बाइक सहित कोतवाली ले आए। पकड़ा गया बदमाश आशिक पुत्र सहनवाज खालापार मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें