फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के एटीएम से निकाले 45 हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विधवा महिला के एटीएम से बदमाशों ने तीन बार अलग-अलग स्थानों से 45 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता रीना रानी शिव चौक रेलवे रोड पर चाय की दुकान करती है। उसका सिंडिकेट बैंक मेें बचत खाता है। दो साल पहले उसने एटीएम का फार्म भरा था, लेकिन उसे एटीएम कार्ड नहीं दिया गया। शनिवार दो जून को जब उसने बैंक में जाकर पास बुक में एंट्री कराई, तो उसके खाते से तीन बार में 45 हजार रुपये निकासी दिखाई गई। जानकारी करने पर पता लगा कि यह निकासी हापुड़ व अन्य स्थानों से की गई थी। उसने बैंक प्रबंधक से शिकायत करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें