लापता किशोरी को बरामद नहीं कर रही पुलिस
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस बरामद नहीं कर रही है। किशोरी की मां ने अपनी ही जेठानी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 29 मार्च को वह किसी काम से बाहर गई थी। घर पर 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। शाम को जब वह वापस लौटी तो बेटी गायब मिली। महिला ने 11 अप्रैल को जेठानी हलीमा व अज्ञात युवक के खिलाफ चांदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।