फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बदली चाल, वकीलों ने वापस ली हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधिवक्ता जसपाल राणा पर जानलेवा हमले और लूट के मामले में आधी-अधूरी कार्रवाई के मामले में पुलिस ने कोतवाली से छोड़े गए आरोपी को गिरफ्तार किया। कार में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया। उधर, जिला बार संघ की बैठक हुई। अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि आम सहमति से हड़ताल और धरना स्थगित किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता जसपाल राणा पर तीन फरवरी को कलक्ट्रेट के निकट जानलेवा हमला किया । अधिवक्ता प्रकरण में आधी-अधूरी कार्रवाई का आरोप लगाकर कोतवाली प्रभारी को हटाने की जिद पर अड़े हैं। एसपी जयप्रकाश ने जिला बार संघ से दो दिन का समय मांगा , लेकिन अधिवक्ताओं ने इंकार किया। मंगलवार को पुलिस ने चाल बदली। कोतवाली से छोड़े आरोपी सरूरपुर कलां निवासी मोनू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा जिस ट्रक ने अधिवक्ता की कार में टक्कर मारी थी, उसे भी हिरासत में ले लिया । पुलिस ने मोनू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
उधर, मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक हुई। कई घंटे तक मीटिंग चलती रही। जिला बार संघ के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई के लिए एसपी जयप्रकाश ने दो दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके चलते हड़ताल और धरना स्थगित किया। महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी एडवोकेट, विक्रम सिंह खोखर, नरेंद्र पाल शर्मा, सुमेर सिंह ढाका, रामपाल सिंह नेहरा, महिपाल सिंह, नरेंद्र पंवार, अजीत सिंह, अनिल शर्मा, संदीप ठाकुर, ओमपाल मान, रामकिशन सहरावत, राकेश धामा, मनोज तेवतिया, आजाद धामा, सौदान राठी, करुणा भेदा, दयानंद शर्मा, सतीश त्यागी, सरफराज अहमद, रामौतार शर्मा, लोकेश कुमार, रामकुमार राठी, अशोक दलाल और शक्ति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें