फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को पीटकर अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना रोड पर एक मकान में घुसकर चार अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से हमलाकर दंपति को अधमरा कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
घायल इमरान और उसकी पत्नी शबनम गुराना रोड बड़ौत के रहने वाले हैं। बुधवार की रात में इमरान एक मकान में लेंटर का लोहे का जाल बांधकर घर पहुंचा तो चार लोग घर में घुसे और पति और पत्नी को लाठी और डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्हें वहां से मेरठ रेफर किया। बताया जाता है कि इमरान की मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, इसे लेकर उन्होंने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें