फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से युवक छत से गिरा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। रोशनगढ़ गांव में अनुज अपने मकान की छत पर शुक्रवार की रात में सो रहा था। शनिवार को सुबह के समय बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से वह बचने के प्रयास में दौड़ा तो छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया। ग्रामीणों ने कहा गांव में बंदरों की संख्या काफी अधिक है। आए दिन किसी न किसी पर बंदर हमला करते रहते हैं। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। बंदर घरों में घुसकर भी नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें