फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को बंधक बनाकर जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक महिला को बंधक बनाकर यातनाएं दी और फांसी लगाकर मारने की कोशिश की ा । शोर मचाने पर लोगों ने विवाहिता को छुड़ाया तो वह अपने मामा के यहां औसिक्का गांव पहुंची और कहानी सुनाई। सोमवार को महिला परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

शाहदरा दिल्ली निवासी अकबर ने अपने बेटी रूकसार का निकाह 15 माह पूर्व हिलवाड़ी गांव के रियाज पुत्र रहीसुदीन से किया था। कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। हाल में उन्होंने बाइक और एक लाख रुपये नगद की मांग की तो रुकसार ने मायके से कुछ भी लाने से इंकार कर दिया। दो जुलाई को शाम पांच बजे ससुराल वालों ने रुकसार को एक कमरे में बंद कर रातभर यातनाएं दी और उसे फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया और उसने वहां से भागकर अपने मामा के यहां औसिक्का गांव में जाकर घटना बताई। सोमवार को रुकसार परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और सुसराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें