फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबधियों को हिरासत में लेकर पुलिस आरोपियों को पकडने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधियों को पकड़ा
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। असारा गांव में किशोर की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में अभी पुलिस खाली हाथ है। कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। लेकिन, पुलिस आरोपियों के सगे संबंधियों को हिरासत में लेकर उनका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव में गत बुधवार को शाहिद 17 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद गांव में आक्रोश फैल गया था और सात घंटे तक शव को नहीं उठने दिया था। बाद में एएसपी के आश्वासन पर शव पुलिस को सौंपा था। इस संबंध में मृतक के पिता मुस्तकीम ने छह लोगों को नामजद कराते हुए मामला दर्ज कराया था। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। आरोपियों के सगे संबंधियों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है और वह उनसे पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है और वे संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपी हाथ नहंीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें