फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर चोरों ने युवक के खाते से 18 हजार की आनलाइन शापिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सौरभ शर्मा रविवार को खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा कि शहर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में उसका खाता है। शनिवार को शाम के समय उसके फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक कर्मी बताया। साथ ही कहा कि उसका एटीएम कार्ड जल्दी ही बंद होने वाला है। इसलिए अपने कार्ड का नंबर बता दो, जल्दी ही नया एटीएम कार्ड बनवाकर तुम्हारे घर पर भिजवा दिया जाएगा। इसके चलते साइबर चोर ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर उसके खाते से 18 हजार रुपये की आनलाइन शॉपिंग कर की। इसके बाद उसके फोन पर रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। इसे लेकर वह दंग रह गया। पीड़ित ने पुलिस से साइबर चोर का सुराग लगाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें