खेकड़ा (बागपत)। शहर निवासी रवि चौधरी का रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर है। रविवार की सुबह दुकान पर उसका पुत्र चिंटू साइकिल पर सवार होकर आया। उसकी साइकिल दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और दुकान के सामने खड़ी साइकिल को चुराकर ले गया। कुछ देर बाद दुकानदार का पुत्र जब घर जाने लगा तो साइकिल चोरी हुई मिली। इसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चोर सीसीटीवी कैमरे में साइकिल चुराकर ले जाता दिखाई दिया। इस फुटेज की मदद से दुकानदार चोर के घर पहुंचा और वहां से साइकिल बरामद की। इसके बाद उसकी धुनाई की। बाद में माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।