खेकड़ा (बागपत)।
यूपी के आजमगढ़ से फरार होकर करीब एक सप्ताह से खेकड़ा शहर में रह रहे दो प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने दबोचा। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। इनमें एक जोड़ा आपस में चचेेरे तेहरे बहन भाई हैं।
बुधवार शाम खेकड़ा शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से फरार दो प्रेमी जोडे़ खेकड़ा में मकान किराये पर लेकर रह रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिर के बताए मकान को घेर लिया। सूचना सत्य मिली। मकान में आजमगढ़ जनपद के दो प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इनसे पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक लड़के के साथ आई लड़की उसके सगे चाचा की बेटी है। दूसरी उसकी सहेली है। जो उसके दोस्त के साथ आई है। युवक ने बताया कि उसका अपने चाचा की बेटी से प्रेम संबंध बन गया। जबकि उसकी सहेली उसके दोस्त से प्यार करने लगी । समाज को हमारा यह भाई बहन का रिश्ता पति पत्नी के रूप में कभी स्वीकार नहीं होता। अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए वह वहां से करीब आठ सौ किलोमीटर दूर यहां बागपत के खेकड़ा में आकर रहने लगे। दोनों जोड़ों ने मंदिर में शादी भी कर ली। यहां रहने वाले एक जानकार ने उन्हें खेकड़ा की एक बड़ी फैक्टरी में नौकरी दिलवाने का वादा किया। पुलिस ने आजमगढ़ थाने के माध्यम से उनके परिजनों को सूचना दी । परिजनों के आने के बाद मामले की बाकी सच्चाई का पता चल पाएगा। पुलिस ने दोनों लड़कियों के स्कूल सर्टिफिकेट भी मंगाए हैं। ताकि उनके बालिग या नाबालिग होने की जानकारी मिल सके। युवतियों को महिला कांस्टेबिल की हिरासत में रखा गया है।