फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों के राशन पर डाका डाल रहे गेंहू माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कार्डधारकों को मिलने वाले राशन पर अब नगर व क्षेत्र में सक्रिय कई गेहूं माफिया डाका डाल रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में दीपक, मनु, विनीत, मोहित तोमर, प्रमोद शर्मा ने एसडीएम गुलशन कुमार को शिकायत पत्र में बताया कि दो-तीन माह से कई गेहूं माफिया क्षेत्र मेें सक्रिय हैं, जो क्षेत्र व नगर के कई राशन डीलरों से साठगांठ कर गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे हैं। इससे पर्याप्त मात्रा में कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर तहसील में धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। एसडीएम गुलशन कुमार का कहना था कि जल्द ही उक्त गेहूं माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें