फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या में पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 17 Mar 2019 01:17 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पिता की हत्या में पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत भोतहा निवासी रामललित चौधरी (58) का शव 8 अक्टूबर 2018 को उनके घर के एक कमरे में मिला था। उनके बेटे की तहरीर पर पुरंदरपुर पुलिस की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान हत्या के मामले में पुलिस को रामललित के बेटे पर भी शक हुआ। खुद को फंसते देख रामललित का बेटा फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच पुरंदरपुर पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पैसिया ललाईन चौराहा से पिता की हत के आरोप में बेटे बुधिराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुरंदरपुर थाने के भोतहा निवासी रामललित चौधरी (58) अकेले अपने छप्पर के घर में रहते थे जबकि उनका इकलौता बेटा बुधिराम (35) पुरंदरपुर थाने के ही वनग्राम तिनकोनिया में अपने परिवार के साथ नाना के घर रहता है। बीते साल 8 अक्टूबर को रामललित का शव उनके घर के एक कमरे में पड़ा मिला। रामललित के बेटे की सूचना पर पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया।थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच में यह बात सामने आई कि घटना से एक दिन पहले बेटे बुधिराम चौधरी ने रामललित से एक लाख रुपये की मांग की थी लेकिन पिता ने रकम देने से इनकार कर दिया। रामललित गांव में लोगों को थोड़ी-थोड़ी रकम ब्याज पर देते रहते थे। ऐसे में रकम देने से इनकार किए जाने की बात बुधिराम को ठीक नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने रकम पाने के लिए अपने पिता की हत्या करने का ही रास्ता चुन लिया। खुद को बेकसूर साबित करने के लिए बुधिराम ने खुद पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी लेकिन इस मामले में खुद फंसते देख वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एक सप्ताह पूर्व उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। शनिवार को पुरंदरपुर पुलिस ने मपैसिया ललाईन चौराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें