फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली में आग से तीन मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/ दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव शॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के मकानों में आग लग गई। ग्रामीणों ने मकान की छत उखाड़ कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से बुझ चुकी थी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गांगनौली गांव निवासी मुस्तकीम, नफेद्दीन और नौशाद के मकान बराबर बराबर में है। शनिवार को तीनों भाई किसी काम से बाहर गए थे। घर पर महिलाएं और बच्चे थे। सुबह मुस्तकीम के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरे कमरे में फैल गई और बराबर मेें नफेद्दीन और नौशाद के मकान तक पहुंच गई। मुस्तकीम और नफेद्दीन के मकानों से आग की ऊंची-ऊंची लपटे निकलने लगी। आग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मकान की छत उखाड़ कर सबमर्सिबल पंप सेट से पानी चलाया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग से दोनों के घर पूरी तरह से जल गए। जबकि नौशाद के घर से कुछ सामान जलने से बचा लिया । तीनों भाइयों को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें