फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबिया के गिरने से लगी आग विवाहिता झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ग्लेहता गांव में खाना बनाते समय डिबिया के गिर जाने से लगी आग से एक विवाहिता बुरी तरह से झुलस गई। उसे बचाने के लिए आए सास ससुर भी आग में झुलस गए। गंभीर हालत में विवाहिता को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सास ससुर का एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पिंकी पत्नी नितिन शुक्रवार की देर शाम अपने घर पर रसोई में खाना बना रही थी। उसी समय रसोई में रोशनी के लिए रखी डिबिया अचानक गिर गई, जिससे रसोई में आग लग गई। आग की लपटों से पिंकी बुरी तरह से झुलस गई। शोर मचाने पर वहां पहुंचे ससुर होराम, सास सुमन ने अपने हाथों से आग बुझाकर पिंकी को बचाया, जिससे वह दोनों भी आग से झुलस गए। गंभीर हालत में पिंकी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सास, ससुर का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें