बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे सहित दबोच लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया जबकि दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया हुआ है। गुराना गांव मेें बुधवार की शाम अमित अपने घर के बाहर गली मेें खड़ा था, तभी तीन युवकों ने गाली-गलौच कर गोलियां चला दी। जांघ मेें गोली लगने से वह घायल हो गया। इस मामले में गुराना गांव का शराब माफिया संजय, शौकीन उर्फ छोटा पुत्र नसीम बड़ौत व शुभम पुत्र प्रमोद बड़का गांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने शौकीन उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर घटना मेें प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शुभम को भी हिरासत मेें लिया हुआ है। इसे लेकर महिलाओं व किन्नरों ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया और कहा कि शुभम की फर्जी नामजदगी की गई है, इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। उनकी पुलिस ने नोकझोंक भी हुई। बाद में एसएसआई रमेश सिन्धु ने आश्वासन दिया कि शुभम यदि निर्दोष है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।