मॉ की डांट से नराज होकर बुधवार की रात इलाहाबाद से 16 वर्षीय किशोरी ट्रेन से मऊ स्टेशन पहुंच गई। लेकिन उसे कुछ देर बाद अपनी गलती का अहसास होने पर वो रोने लगी। आरपीएफ जवान ने पूछताछ के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी।
आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने बताया कि किशोरी ने पूछताछ में इलाहाबाद जिले के बारा थाना के रेही पोस्ट चामू गांव निवासी कविता पुत्री लल्लन प्रसाद यादव बताया। उसने बताया कि बुधवार की शाम किसी बात पर उसकी मां ने उसे डांट दिया। जिससे नाराज होकर वह इलाहाबाद स्टेशन पहुंची। जहां से ट्रेन पकड़कर मऊ स्टेशन पहुंच गई। जहां रात करीब 9 बजे अपनी घर की याद आने पर किशोरी रोने लगी। प्लेटफार्म चार पर गश्त कर रहे आरपीएफ जवान मनोज कुमार उसे अपने साथ आरपीएफ पोस्ट ले आया, साथ ही इस संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया। पूछताछ के बाद किशोरी द्वारा मिले मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी गई। जहां गुरुवार की सुबह पहुंचे परिजनों को कागजी कार्रवाई के बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।