फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता टूटने की बात को लेकर रंछाड़ में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में रिश्ता टूटने की बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने बिचौलिया पक्ष के परिवार पर हमला बोलकर दो महिलाओं सहित छह को लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल किया। सभी घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव निवासी जितेंद्र पुत्र राजबीर ने गांव के ही दिनेश पुत्र ताराचंद की लड़की का रिश्ता मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में तय कराया । लड़का पक्ष लड़की को रंछाड़ आकर अपनाकर भी चलाया। कई दिन पहले लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया । इसे लेकर दो तीन दिन से दोनों पक्षों में कहासुनी चल रही है। दिनेश पक्ष जितेंद्र पर ही रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगा रहा था। इसी तनातनी के चलते रविवार की देर शाम दिनेश पक्ष के लोगों ने लाठी डंडो व धारदार हथियारों से जितेंद्र के घर पर जाकर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव भी किया। हमले में राजवीर, जितेंद्र, राहुल, अरविंद पुत्रगण राजवीर, अंजू पत्नी जितेंद्र, रूबी पुत्री राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। 100 यूपी गाड़ी के स्टाफ ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। घायल पक्ष ने थाने में पांच को नामजद कराकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने कहा आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें