फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से लदे ट्रक ने टोल नंबर चार का बेरियर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत से लदे ट्रक ने टोल नंबर चार का बैरियर तोड़ा
विज्ञापन


बागपत। मवीकलां गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित टोल नंबर चार पर रेत से लदे ट्रक ने टोल नंबर चार का बैरियर तोड़ दिया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने चालक को पकड़ लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ट्रक चालक ने कर्मचारी और गार्ड को कुलचने का प्रयास किया। अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

मवीकलां गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस-वे स्थित टोल नंबर चार पर गौरव टोल कलेक्शन कर्मचारी बृहस्पतिवार रात ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान दुहाई के तरफ से रेत से लदा ट्रक टोल पर पहुंचा। वहां मौजूद कर्मचारी और गार्डों ने ट्रक को रुकने के लिए इशारा किया। लेकिन ट्रक नहीं रुका। आरोप है कि गार्ड जमील अहमद और कर्मचारी चंद्रशेखर को ट्रक चालक ने कुचलने की कोशिश की। टोल कर्मचारी गौरव ने भी भागकर जान बचाई। ट्रक ने टोल पर लगे बैरियर को टक्कर मार तोड़ दिया। ट्रक टोल पर बंद हो गया। इसके बाद कर्मचारी और गार्डों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। इसकी सूचना उन्होंने टोल प्लाजा के अधिकारियों को दी। सूचना पर टोल प्लाजा के अधिकारी ट्रक चालक को अपने साथ ले गए। इसमें टोल नंबर चार पर काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में खेकड़ा थानाध्यक्ष शिवप्रकाश ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में यह मामला नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें