फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले में पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के मामले में पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बागपत। युवक से लूट के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर ही है। पीड़ित के परिजनों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दुड़भा गांव निवासी गीता पत्नी मदन ने एएसपी को बताया कि आठ जून की रात दस बजे उसका बेटा विक्की दिल्ली से ट्रेन द्वारा आया था। अहेड़ा रेलवे हाल्ट से उतरकर पैदल ही गांव जा रहा है। रास्ते में चार युवकों ने तमंचे के बल पर उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन, सोने की चेन लूट ली थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी गांव में खुले घूम रहे है। उसके बेटे को मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं किरठल गांव निवासी शिवकुमार पुत्र कलीराम शर्मा ने एएसपी को बताया कि उसने गांव के ही गंगादास से 4.24 लाख रुपये में मकान खरीदा था। अब वह मकान पर कब्जा करना चाहता है। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है, जिससे उसका परिवार भयभीत है। उसने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें