फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधेश हत्याकांड में दो सुपारी किलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

गाधी गांव के अवधेश हत्याकांड में पुलिस ने दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया । इस मामले में अब एक आरोपी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
गाधी गांव में 25 मई को किसान अवधेश शर्मा की गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने मृतक के भाई आदेश को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। इस मामले में सुपारी किलर फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात में सचिन उर्फ लाला पुत्र गिरीराज और दीपक शर्मा पुत्र सतेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक के भाई आदेश ने उन्हें 1.50 रुपये में सुपारी थी। साढ़े 12 हजार रुपये भी दे दिए थे। 24 मई को दीपक, सचिन, लोकेश उर्फ लाल मृतक अवधेश के साथ शराब पी। शाम तक वे उसे सूजरा-गाधी मार्ग पर ले गए। यहां पर उन्होंने बनियान से अवधेश का गला घोंटकर उसकी हत्या की। सचिन ने उसके पैर दबाए, लोकेश ने हाथ पकड़े और दीपक ने गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद तीनों उसे गाड़ी में ही छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई आदेश ने कहा था कि हत्या करने के बाद शव को रेलवे लाइन पर फेंक देना। ताकि इसे हादसे का रूप दिया जा सके। मृतक के बीमे के रुपये मिलने के बाद शेष धनराशि दी जाएगी। आरोपी सचिन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक बीकॉम का छात्र है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। इस मामले में आरोपी भाई आदेश को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में लोकेश फरार है। फरार लोकेश ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें