फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली कुतों ने बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के मिलाना और तवेला गढ़ी के खेतों में घूम रहे गोवंश पर जंगली कुत्ते हमला कर रहे हैं। बुधवार को भी मिलाना के जंगल में जंगली कुत्तों ने गोवंश के बछड़े पर हमला कर मार डाला।
विज्ञापन

बुधवार को मिलाना गांव के जंगल में कुत्तों ने आवारा गोवंश के बछड़े पर हमला कर दिया। किसानों ने कहा जब तक वह पहुंचे बछडे़ की मौत हो चुकी थी। किसान हरेंद्र, दुष्यंत, विजय, महेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिन से मिलाना और तवेला गढ़ी गांव में आवारा गोवंश के अवशेष मिल रहे हैं। उन्हें जंगल कुत्ते मारकर अपना निवाला बना लेते हैं। क्षेत्र में पहले तेंदुए आने की अफवाह फैल गई थी। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।

ट्रैक्टर-ट्राली खराब, एक घंटे जाम रहा मार्ग
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर मंगलवार की रात में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खराब हो गई। इस कारण मार्ग पर जाम लग गया। रात मेें एक घंटा मार्ग अवरुद्ध रहा। ट्रैक्टर-ट्राली ठीक होने पर मार्ग आवागमन के लिए खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें