फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी बूटन कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों बदमाशों के पुलिस काफी नजदीक पहुंच गई है। एक बदमाश कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच मार्च को बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में जेल में बंद जाहिद लंबू, उसकी पत्नी शहनाज समेत पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में पुलिस जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में बूटन और विक्की पिचौकरा फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच गई है। एक बदमाश बूटन कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस दोनों बदमाशों के काफी करीब पहुंच गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोर्ट के बाहर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई। बदमाश बूटन को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें