फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा गांव में जमीन विवाद को लेकर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

टांडा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव में सरदार पुत्र कालू राम और लियाकत पुत्र इशाद के बीच जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडों चले और पथराव भी हुआ। इसमें एक पक्ष के सरदार, उसकी पत्नी शकुंतला, बेटी कविता और बालेश, दूसरे पक्ष का लियाकत घायल हो गए। सरदार पक्ष ने कहा हमलावरों ने उनके छप्पर में भी आग लगा दी। इससे उन्हें काफी नुकसान हो गया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें