फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाली 7 फैक्ट्रियों पर सीएम फ्लाइंग के छापे, चार फैक्ट्री सील 19-32-59

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सीएम, सीआईडी फ्लाइंग टीम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को परनाला-निजामपुर रोड पर प्रदूषण फैलाने वाली सात फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। चार को सील कर किया गया है, इनमें एक में पुरानी बैटरियों को पिघलाकर उनकी रांग निकालकर मैटल प्लेट तैयार करती थी। इसके बाद उन्हें नई बैटरियों में लगाया जाता था। अन्य तीन फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई है। बैटरी बनाने वाली फैक्टरी के मालिक सतीश आहुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
परनाला-निजामपुर मार्ग पर अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों पर सीआईडी और सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी के दौरान प्रदूषण व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें चार फैक्ट्रियां को सील कर दिया गया है। इनमें दो में टंकी बनाने व अन्य में बैटरी को पिघलाकर रांग बनाने का काम किया जाता था।
विज्ञापन


छापे में दो फैक्ट्रियों से आठ गैस सिलेंडर भी मिले
टीम की छापेमारी के दौरान दो फैक्ट्रियों में एलपीजी के रसोई गैस सिलेंडर भी मिले। इनमें पांच सिलेंडर इंद्रप्रस्थ प्लास्टिक से व राधिका इंटरप्राइजेज से तीन सिलेंडर मिले हैं। इंद्रप्रस्थ फैक्टरी में पानी की टंकी तैयार की जाती है तो राधिका इंटरप्राइजेज में बैटरी बनाई जाती है। अवैध रूप से इस्तेमाल किए गए घरेलू गैस सिलेंडरों को खाद्य आपूर्ति विभाग ने जब्त कर लिया है। राधिका इंटरप्राइजेज के मालिक सतीश आहुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कौन-कौन अधिकारी रहे टीम में शामिल
सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व डीएसपी अजीत सिंह ने किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार श्रीभगवान को लगाया गया। इनके अलावा टीम में जिला इंस्पेक्टर दिनेश ढाका, जितेंद्र कुमार व महेंद्र एएसआई, हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, राजबीर, सीआईडी से राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, प्रदूषण विभाग के एसडीओ अजय मलिक, वैज्ञानिक कीर्ति, खाद्य आपूर्ति विभाग की सब इंस्पेक्टर सपना शामिल रहे।
विज्ञापन


बोले डीएसपी
डीएसपी अजीत सिंह ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के गांव निजामपुर रोड पर खुले क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियां बैटरी गलाकर रांग बनाने का काम करती है। इस रांग से मैटल प्लेट तैयार की जाती है, जिसे नई बैटरियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए फैक्ट्री को बैटरी पिंघालाने की भट्ठी लगाने से पहले प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एनओसी लेनी पड़ती है और वायु प्रदूषण नहीं हो, इसके लिए वायु प्रदूषण के यंत्र व पानी खराब नहीं हो इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें