बड़ौत (बागपत)।
स्कूल से घर जा रही कक्षा छह की छात्रा के साथ किशोर के छेड़छाड़ करने पर मोहल्ले के लोगों ने किशोरी को जमकर पीटा और पुलिस को सौंपा। किशोर दूसरे समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली कक्षा छह की छात्रा स्कूल से अपने घर आ रही थी। तभी एक किशोर ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना तो छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उन्होंने आरोपी किशोर को पुलिस को सौंप दिया। किशोर दूसरे समुदाय का होने के कारण लोगों में आक्रोश हैं। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है।