छपरौली (बागपत)। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे के सामने महिला के बुरी नियत से तीन लोगों ने कपड़े फाड़े। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के साथ शनिवार सुबह खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान तीन लोग पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ बुरी नियत से उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य लोग आ गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी गय्यूर, समेद्दीन उर्फ सम्मा और राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हो गई है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
पुराना कस्बा में महिला से अभद्रता, धमकी
बागपत। पुराना कस्बा निवासी एक महिला के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।