फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयौढ़ी में महिला पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यौढ़ी में महिला पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


बड़ौत। टयौढ़ी गांव में रंजिश के चलते एक महिला के घर में घुसकर चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर महिला को घायल कर दिया। बाद में गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घायल महावीरी पत्नी राजपाल टयौढ़ी गांव की रहने वाली है। पांच दिन पूर्व उनका गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। तब कुछ ग्रामीणों ने उनका समझौता करा दिया था। शुक्रवार को जब महावीरी अपने घर में पशुओं को चारा डाल रही थी। तभी चार-पांच लोग घर में घुसे और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि बाद में गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। उसने कोतवाली पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें