बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं को मनचले परेशान कर रहे हैं। पीड़ित छात्राओं ने स्कूल में पहुंचकर स्टाफ को अवगत कराया। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य ने थाने में शिकायत की।
स्कूल में आधा दर्जन से अधिक गांवों की छात्राएं पढ़नेे आती है। स्कूल में आते और जाते समय कुछ मनचले उन पर छींटाकशी करते हैं। उनके साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। इससे छात्राओं का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। पीड़ित छात्राओं ने इसकी जानकारी स्कूल के स्टाफ को दी। पता चलने पर बृहस्पतिवार को स्कूल के प्रधानाचार्य ने चांदीनगर थाने पर पहुंचकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई और स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस की व्यवस्था करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा इस मामले में कार्रवाई होगी। स्कूल के समय पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
पहले भी आ चुकी हैं शिकायत
बागपत। स्कूलों से आते-जाते समय छात्राओं से छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इसकी छात्राएं और स्टाफ पहले भी कई बार पुलिस अफसरों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मनचलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।