बागपत। तेज हवा चलने से आदर्श नंगला गांव के स्कूल की दीवार से पेड़ टकराया, इससे दीवार का प्लास्टर नीचे गिर गया।
आदर्श नंगला गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की दीवार के ऊपर अचानक बुधवार को पेड़ गिर गया। इससे दीवार का प्लास्टर टूटकर जमीन पर गिर गया। उस समय वहां पर बच्चे पढ़ रहे थे। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। गनीमत नहीं कोई बच्चा उसकी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो जाता। मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। बाद में स्कूल स्टाफ ने बच्चों की छुट्टी कर दी। प्रधानाध्यापिका महिमा चौधरी का कहना है कि दीवार का प्लास्टर गिर गया था। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।