फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी को गाली, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समर्थकों को फेस बुक पर गाली लिखा कमेंट किया तो जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने नाराजगी जताई। जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी बागपत का रहने वाला है और बंगलूरू में कपड़ों की फेरी लगाता है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रुहान खान के नाम के फेस बुक एकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समर्थकों को अभद्र गाली लिखकर कमेंट पोस्ट किया। भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी मिली। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने एसपी से जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद जिला पुलिस हरकत में आ गई। जांच करने पर पता चला आरोपी रुहान खान उर्फ नाजिम पुत्र साबिर निवासी छत्तेवाली गली मुगलपुरा बागपत है। भाजपा नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
उधर, आरोपी रूहान खान उर्फ नाजिम ने बताया वह बंगलूरू में कपड़ों की फेरी लगाता है। उसका फेस बुक एकाउंट किसी ने हैक कर रखा है। उसने प्रधानमंत्री को गाली पोस्ट नहीं की है। यह किसी अन्य व्यक्ति की करतूत है।
विज्ञापन


बामनौली टीले पर भी की गई
थी मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछले दिनों बामनौली गांव के टीले पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो वायरल कर दी गई थी। पता चलने पर दोघट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें