बड़ौत(बागपत)। बड़ौली गांव में सोमवार की देर रात मामूली कहासुनी पर तीन लोगों ने एक मकान के गेट तोड़ अंदर घुसे और लाठी-डंडो से एक महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया और बाद में तमंचों से फायर कर भाग गए। घायलों में शिवम पुत्र धर्मेंद्र, अनिल पुत्र सतबीर, ईशवती पत्नी महेंद्र शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि उनकी कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। तभी से वे रंजिश रखने लगे थे। सोमवार की रात वे लाठी-डंडे लेकर दरवाजे तोड़कर घर में घुसे और तीनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वे तमंचों से फायर करते हुए भाग गए। उन्होंने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया है।