फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपियों से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कक्षा नौ की छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर कहा कि उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए। कोतवाली पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि आए दिन उसके साथ छेड़खानी होती थी। परिजनों को बताने पर आरोपियों ने उससे माफी मांगी। कुछ दिन बाद उसे बहलाकर बाइक पर बैठाकर अंजान जगह ले गए और उसकी अश्लील वीडियो तैयार की। इससे उसे डराते रहे। परिजनों के सामने वीडियो आ जाने के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने आरोपी युवकों पर अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही। एसपी दफ्तर पर दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने परिवार की जान को भी खतरा बताया है। एसपी डी प्रदीप कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें