फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का तालाब में शव मिलने से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना गांव में लापता एक युवक का शव तालाब में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इस सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और तालाब से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक रोहित उर्फ गुड्डू (26) पुत्र स्वर्गीय संतोष पाल गुराना गांव का रहने वाला था। वह गाजियाबाद क्षेत्र में स्थित कोका कोला फैक्ट्री में चालक था। 30 जून को गांव में छुट्टी आया था। परिजनों ने बताया एक जुलाई को सायं साढ़े चार बजे वह गांव के ही चार युवकों के साथ घर से घूमने गया था। इसके बाद पता नहीं चला। मंगलवार को उसका शव घर के सामने स्थित तालाब में तैरता हुआ स्कूल जा रहे बच्चों ने देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर जले और चोट के निशान भी बने हैं। परिजनों ने कहा हत्या कर शव तालाब में फेंका है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रोहित केभाई भीम ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मृतक के दो भाई है। मृतक अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें