खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले पड़ोसी युवक एक युवती को बहला फुसला कर ले गया। इस संबंध में युवती के पिता ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के कुछ घंटे बाद ही युवती को बरामद किया और उसके पिता को सूचना देकर कोतवाली में बुलवाया। पुलिस ने मंगलवार को सुबह के समय आरोपी युवक को घर से पकड़ लिया और थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर जेल भेजा।