फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल जा रहे आलू व्यापारी से 90 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड से नवीन मंडी स्थल पर स्कूटी से जाते समय आलू व्यापारी से दो बदमाश तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये से भरा थैला छीनकर भाग निकले। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की कांबिग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

प्रवीण जैन पुत्र फूल चंद जैन आलू के थोक व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार तड़के वह स्कूटी पर नवीन मंडी स्थल जा रहेे थे। जब वे बिनौली रोड पुलिस चौकी से नवीन मंडी की ओर चले तो नलकूप पर खड़े दो बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे के बल पर रोका तो प्रवीण स्कूटी छोड़कर नोटों से भरा थैला लेकर वहां से गुजर रहे जुगाड़ में चढ़ गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें नीचे उतार लिया और थैला छीनकर भाग निकले। थैले में 90 हजार रुपये बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। प्रवीण जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं लूट की वारदातें
बड़ौत। मंडी व्यापारियों में पहले भी लूट की घटनाएं हो चुकी है, लूट की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। वे सुरक्षा की मांग कर चुके हैं, जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां पुलिस पिकेट रहता था, लेकिन चुनाव के चलते पुलिस की कमी के कारण पुलिस वहां से हटा ली गई है। व्यापारियों ने सुरक्षा की गुहार की, ताकि दोबारा कोई वारदात न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें