पिलाना (बागपत)। रोशनगढ़ गांव से 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए बालैनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। रोशनगढ़ निवासी जोगाराम ने बताया कि वह दूध का व्यवसाय करता है। उसका 18 वर्षीय पुत्र नितिन शनिवार की दोपहर किसी कार्य से सराय मोड़ पर गया था, लेकिन शाम तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए बालैनी थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।