बड़ौत (बागपत)।
ऊर्जा निगम के दो लाइनमैनों से औसिक्का और बाम के बीच चार सशस्त्र बदमाशों ने लाठी - डंडों से पीटकर हजारों की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
लाइनमैन सुभाष पुत्र मंगल सिंह बुढेड़ा गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा लाइनमैन नारायण हिलवाड़ी गांव के रहने वाले है, ये दोनों एक्सईएन प्रथम कार्यालय में संविदा लाइनमैन पर कार्यरत है। सोमवार को दोनों बाइक से अपने गांव हिलवाड़ी होते हुए बुढेड़ा जा रहे थे, जब ये देर शाम सात बजे औसिक्का व बाम के बीच मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही लाठी - डंडे लेकर चार बदमाश खडे़ थे, बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उसने मारपीट कर 6250 रुपये की नगदी, दो मोबाइल लूट लिए और उन्हें धमकी देते हुए यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे, भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद लोग उधर दौडे़, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। मंगलवार को सुभाष ने चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।