बागपत। गाधी गांव निवासी विनोद ने बताया कि 17 दिसंबर को उसकी पत्नी सोनम दो साल की बेटी के साथ अग्रवाल मंडी टटीरी में सामान खरीदने आई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की गई, कहीं पता नहीं चला। उसने तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की।
××××
दो बुलेट बाइक सीज की
बागपत। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर गोली जैसी आवाज करने वाली दो बुलेट मोटर साइकिलों को सीज किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
××××
बुग्गी चोरी
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव के ओमप्रकाश पुत्र रामस्वरूप ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी के घेर में उसकी बुग्गी खड़ी थी। सोमवार रात चोरों ने बुग्गी चोरी कर ली।
×××××
कुत्ते को पकड़वाने की मांग
दोघट। बामनौली गांव निवासी सोमपाल ने एसपी को बताया कि छह दिसंबर को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उसके पांच साल के बेटे आर्यन को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुत्ता खुंखार हो गया है। गली में खेलने वाले बच्चों पर हमला कर देता है। उसे पकड़वाया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बागपत डॉ. राजपाल सिंह ने एसडीएम बड़ौत को समस्या के निस्तारण के लिए बामनौली गांव से पालतु कुत्ते को पकड़ने के लिए पिंजरे व पुलिस की व्यवस्था करने को पत्र लिखा है।