फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति के लिए रिश्वत मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा कर कहा कि उनके शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। देर रात तक इसी बात को लेकर कोतवाली में हंगामा चलता रहा। आरोप है कि इसी दौरान एक कांस्टेबल ने, जो शराब पीये हुए था और सिविल वर्दी में था, मंच के जिला उपाध्यक्ष के साथ अभद्रता की। इसे लेकर हाथापाई भी हुई। बाद में इंस्पेक्टर ने कहा कि वे उनके शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति कर देंगे, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली में काफी दिनों से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की शस्त्र लाइसेंस की 10 फाइल पड़ी हैं। बार-बार कहने के बाद भी फाइलों की संस्तुति नहीं की जा रही है। उनका आरोप था कि पुलिस सुविधा शुल्क लेकर ही संस्तुति कर रही है। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शुक्रवार की रात में कोतवाली पहुंचे और वहां मौजूद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का घेराव किया। इसी दौरान एक कांस्टेबल सिविल वर्दी में वहां आया। आरोप है कि वह शराब पीये हुए था। उसने मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली के साथ अभद्रता कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। बाद में कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जिसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है, उनकी शस्त्र लाइसेंस की संस्तुति कर दी जाएगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। हंगामा करने वालों हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूूदन शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, पप्पन, नवीन जैन, जय कुमार, मुकेश, नीरज, नितिन जैन, अमित कुमार, विनय आदि रहे। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा आरोपी गंभीर है। इसे दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें