फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में फरियादी पर बंदरों ने हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में आए फरियादी पर बंदरों ने हमला बोला और काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
पाबला गांव निवासी गजराज उर्फ पप्पू पुत्र नेकीराम ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह झगड़े के मामले में कोतवाली आया। जब वह कोतवाली के गेट पर खड़ा था तो अचानक बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। बंदर ने उसके कंधे में काट लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदरों से उसकी जान बचाई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बता दें कि पिछले दो माह से कोतवाली में बंदरों का आतंक है। एक बंदर ज्यादा खूंखार है। बंदर दो माह में चार-पांच लोगों को काट चुका है। कई पुलिस कर्मियों पर भी किया। बंदरों के कारण फरियादी भी कोतवाली में आने से डरते हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें