दोघट (बागपत)। गढ़ी कांगरान निवासी जोगेंद्र पुत्र टीकाराम मजदूरी करता है। वह रविवार को वह बाइक पर दाहा-टीकरी मार्ग होते वापस घर लौट रहा था। जब वह दाहा में ईदगाह के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। उससे दो हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश मारने की धमकी देकर टीकरी की तरफ भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। जोगेंद्र ने थाने में तहरीर दी है।