मिलावटी शराब बनती मिली, आरोपी भाग निकले
बागपत। शहर के देवी चौक मोहल्ले के एक घर में मिलावटी शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक को हिरासत में लिया, जिसके विरोध में लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया।
शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ले में शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने छापा मारा। आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से शराब बरामद की है। छानबीन के दौरान पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया। लोगों का कहना था कि पुलिस ने असली आरोपी तो पकड़े नहीं, बल्कि निर्दोष युवक को हिरासत में लेकर परेशान किया जा रहा है।