फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन तक बंधक बनाकर किशोरी से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर पांच दिन तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आरोपी हाइवे पर किशोरी को फेंक कर भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र से 31 मई को 16 वर्षीय किशोरी का तीन युवक अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसे पांच दिनों तक गौरीपुर जवाहर नगर गांव स्थित एक मकान के कमरे में बंधक बनाकर रखा। एक युवक ने कई बार उसके साथ रेप किया। मंगलवार को आरोपी दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किशोरी को फेंक कर भाग निकले। बहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें