फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले में पुलिस ने 12 दिन बाद भी नहीं की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिवाना गुलियान के पास एक राज मिस्त्री को मारपीट कर हजारों की नगदी और मोबाइल लूटने के बाद 12 दिन भी बाद कार्रवाई न होने पर पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के करनावल निवासी प्रमोद पुत्र रघुवीर राज मिस्त्री का काम करता है, वह हाल मेें जिवाना गुलियान मेें एक व्यक्ति के यहां काम कर रहा है, 24 मई को जब वह जिवाना से अपने घर जा रहा था तो रास्ते मेें तीन लोगों ने उसे घेरा और तमंचों के बटों से हमलाकर घायल कर दिया। बदमाशों मिस्त्री से 25 हजार की नगदी और मोबाइल भी लूट लिया। उसने बिनौली थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, अब आरोपी जान से मरने की धमकी दे रहे हैं, उसने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की और जान माल की गुहार लगाई। एसडीएम ने बिनौली पुलिस को कार्रवाई करने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें