फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक ने बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग फाटक तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के वाहन चालक ने बिनौली-मेरठ मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग में टक्कर मारकर फाटक तोड़ दिया। इस दौरान टूटे फाटक से बाइक निकालने को लेकर लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के किसी वाहन चालक ने टक्कर मारकर रेलवे क्रासिंग बिनौली रोड को तोड़ दिया। सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जैसे ही दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, वैसे ही रेलवे क्रासिंग पर टूटे फाटक से बाइक निकालने को लेकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वहां जाम लग गया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी। सूचना पर तुरंत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और युवकों को हटाने लगी, लेकिन युवक पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। हादसे की आशंका जताते हुए पुलिस कर्मियों ने सख्ती से युवकों को वहां से हटाया और ट्रेन को रवाना किया। इस संबंध मेें स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा टूटे फाटक को ठीक करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें