फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत से अपहरण कर नोएडा में महिला से गैंगरेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र के एक गांव से महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में अपहरण कर नोएडा में ले जाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह छपरौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पिछले काफी समय से बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहती है। 22 अक्तूबर को उसके मकान में इस्तिकार अपने एक साथी के साथ आया। जो उसको नहीं जानती है। सामने आने पर पहचान लेगी। आरोपियों ने उसको नशीला पदार्थ सुंघाया और उसको गाड़ी में डालकर अपहरण करके ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसको जंगल में छोड़कर भाग गए। होश में आने पर जानकारी की तो पता चला कि वह गौतमबुद्वनगर के गांव वैदपुरा में है। उसने वहां के अफसरों से शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसके बागपत के अफसरों से शिकायत की। उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।


पुलिस वाले की अवैध वसूली की वीडियो वायरल
बागपत। जनपद में एक पुलिस वाले की मिनी ट्रक से अवैध वसूली करने की वीडियो वायरल हो गई है। जो सैकड़ों मोबाइलों में पहुंच गई है। पुलिस अफसर गोपनीय रूप से जांच पड़ताल में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें