बड़ौत (बागपत)।
पठान कोट मोहल्ले में दहेज को लेकर विवाहिता को ननद और देवर ने धारदार हथियारों से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्ले वासियों ने उसे बचाया। जब उसका भाई उसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने चला तो उस पर उन्होंने हमला कर घायल कर दिया।
समीना पुत्री यामीन ककौर गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 2009 में पटान कोट बड़ौत निवासी शौकत के साथ हुई । अब उसके पांच बच्चे भी है। उसका पति बाहर नौकरी करता है। उसकी ननद और देवर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार को मांग पूरी न होने पर उन्होंने समीना को चाकू से वार कर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे बचाया। सूचना पर जब उसका भाई यासीन उसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने चला तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया। समीना ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।